फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री ब्राहमण सभा समिति द्वारा सीएम योगी को ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विवेक तिवारी हत्या में फांसी की मांग
विज्ञापन

धामपुर। श्री ब्राह्मण सभा समिति के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में एप्पल कंपनी के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की सरकारी पिस्टल से गोली मार कर मौत के घाट उतारने के आरोपी दोनों सिपाहियों को नौकरी से बर्खास्त कर फांसी की सजा दिलाने, पीड़ित परिवार को उचित सुरक्षा एवं पांच करोड़ रुपये बतौर सहायता राशि देने, मृतक के आश्रितों को सरकारी नौकरी दिलाने, हत्या को दुर्घटना का रूप देने की लीपापोती करने में मामले में शामिल आरोपी पुलिस विभाग के उच्चधिकारियों व कर्मचारियों को दंडित करने व हत्याकांड की सीबीसीआईडी से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में विभूति कांत शर्मा, इंदुकांत शर्मा, केशवकांत शर्मा, धर्मेश भारद्वाज, राजकुमार शर्मा, प्रमोद कौशिक, अशोक शर्मा, संजय शर्मा बिल्लू, आयुश शर्मा, सुधाकर शर्मा, अंकुर त्रिवेदी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें