अमरोहा। शासन की सख्ती का असर नगर पंचायत उझारी में बेअसर हो रहा है। पॉलीथिन बाजारों में खुलेआम इस्तेमाल हो रही है। दुकानदार ग्राहकों को सामान भरके दे रहे है। शासन ने 15 जुलाई से प्रतिबंध लगा दिया है लेकिन, उझारी के दुकानदारों पर इस प्रतिबंध का कोई असर नहीं है। बाजारों में दुकानों पर खुलेआम पॉलीथिन देखने को मिल जाएगी। खास बात यह है कि पॉलीथिन पर प्रतिबंध के प्रति नगर पंचायत की तरफ से कोई जागरूकता अभियान नहीं चलाया जा रहा है। जबकि अन्य शहरों में पॉलीथिन के नुकसान के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिए जोरशोर से अभियान चलाया जा रहा है। उझारी के बाजार में दुकानदार तो पॉलीथिन खुलेआम रख ही रहे है। ग्राहकों को भी पॉलीथिन में सामान लेने की आदत सी पड़ गई है। वो दुकानदार से पॉलीथिन में ही सामान मांगते है। उझारी में बड़े स्तर पर चेकिंग अभियान चलाए जाने की जरुरत है।