जलालाबाद(बिजनौर)। गांव फजलपुर खास में रोजाना देर रात शरारती तत्व की ओर से अलग-अलग घरों में आग लगाए जाने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
नजीबाबाद तहसील के गांव फजलपुर खास में सोमवार देर रात शरारती तत्वों ने यासीन के छप्पर में आग लगा दी। जिससे छप्पर और उसके नीचे रखा हजारों रुपये कीमत का सामान जल गया। हालांकि शोरशराबा मचने पर समय रहते आग को बुझा लिया गया, लेकिन रोजाना रात को गांव के अलग-अलग घरों में आग लगने की घटना एक हफ्ते से जारी रहने से ग्रामीणों में दहशत है। इससे पहले जफर अंसारी, बाबू शेख, रईस अहमद, मो.आबाद, अतीक अहमद के घरों को शरारती तत्वों ने निशाना बनाते हुए आग लगाई। जिससे उन्हें काफी नुकसान पहुंचा। ग्रामीणों महमूद अहमद, अलताफ, सईद, अफसर, नफीस, यूनुस, जफर का कहना है कि रोजाना रात दस से 12 बजे के बीच आग लगाई जा रही है। ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाए जाने से आग तेजी से फैल रही है।