बिजनौर। अपराधी एजाज का गैंग सूचीबद्ध हो गया है। अफसरों ने गैंग को सूचीबद्ध करने की संस्तुति की थी। गैंग नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देने में माहिर है। गिरोह के चार सदस्य नकबजनी के साथ अन्य घटनाओं को भी अंजाम देते हैं।
कोतवाली देहात थाने के गांव गंगोडा शेख निवासी एजाज अहमद का जिले में संगठित गैंग हैं। गैंग के चार सदस्य हैं। गैंग नकबजनी के साथ अन्य गंभीर अपराधों में लिप्त रहता है। गैंग कर सूचीबद्ध करने के लिए एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव, सीओ अफजलगढ़ व अफजलगढ़ थाने के प्रभारी निरीक्षक ने संस्तुति कर दी है। इसके साथ गैंग का सूचीबद्ध करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। गैंग को पुलिस रेगूलेशन के पैरा 253 के अनुसार सूचीबद्ध करके डी32/2018 कोड दिया गया हैं। गैंग मेें एजाज के अलावा स्योहारा के मोहल्ला मिलकियान निवासी बदमाश अकरम, नहटौर के गांव मिर्जापुर निवासी नौशाद पुत्र अब्दुल गफूर व हल्दौर थाने के गांव खारी निवासी नौशाद उर्फ बादल पुत्र मोहम्मद अली शामिल है। नकबजनी के अलावा मौका मिलने पर अन्य घटनाओं को भी गैंग अंजाम देता है।