फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस के चलती मिली फैक्ट्री, सील

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देहात। एसडीएम नगीना ने पुलिस के साथ मिलकर रजा कॉलोनी में छापा मारकर खाद्य पदार्थ के माल समेत दो फूड्स फैक्ट्री सील कर दी है। दोनो फैक्ट्रियों से नौ लाख रुपये का कच्चा व पक्का माल बरामद किया गया है। विद्युत निगम की टीम ने फैक्ट्रियों में बिजली चोरी व 16 गैस सिलेंडर भी बरामद किए। खाद्य विभाग की टीम ने खाद पदार्थ के छह नमूने लेकर जांच के लिए भेजे है। पुलिस ने फैक्ट्री स्वामी को भी हिरासत में ले लिया है। कार्रवाई से मोहल्ला में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

एसडीएम डा. इंद्रजीत सिंह कें नेतृत्व में खाद्य, पूर्ति विभाग व विद्युत निगम की टीम ने कस्बा कोतवाली की रजा कॉलोनी में रोशन फूड्स फैक्ट्री में छापा मारा। टीम को वहां बिना लाइसेंस के एक फूड फैक्ट्री और चलती मिली। दोनों फैक्ट्रियों से टीम को बच्चों के खाने की कचरी, डंडा, सोया, कुरकुरे, समोसा, मूंग की दाल का कच्चा व पक्का करीब नौ लाख रुपये की कीमत का सामान मिला। एफएसओ जितेंद्र कुमार, मोहित कुमार, कमलेश सिंह, जगदंबा प्रसाद मसाला, कचरी, रिफाइंड के दो-दो नमूने लेकर जांच को भेजे। अभिहित अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि एक फैक्ट्री बिना लाइसेंस के अवैध रूप से चलती मिली है। फैक्ट्रियों में पैकिंग सामान पर एक्सपायरी तिथि, बेच नंबर समेत कई सूचनाएं भी अंकित नहीं थी। विद्युत निगम के एक्सईएन नरेश अरोड़ा ने बताया कि फैक्ट्री में दो किलोवाट के विद्युत कनेक्शन पर 25 किलोवाट का भार पाया गया। पूर्ति विभाग की टीम ने 16 घरेलू गैस सिलेंडर भी पकड़े हैं। पुलिस ने फर्म के मालिक मोहम्म्द इकराम को हिरासत में ले लिया है। करीब छह घंटे तक छापेमार कार्रवाई चली। एसडीएम ने बताया कि दोनों फैक्ट्रियों को माल समेत सील कर दिया गया है। कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दौरान एसडीएम नगीना डा.इंद्रजीत सिंह, सीओ महेश कुमार के साथ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। हालांकि अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें