अफजलगढ़ (बिजनौर)। ग्राम पंचायत इस्लामनगर की हेड़ी बस्ती में वृद्घ की गला दबाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने उसके पुत्र की तहरीर दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है। पुत्र नवीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता रविंद्र पड़ोसी के घर पर अलाव ताप रहे थे। इस दौरान उनकी पड़ोस में रहने वाले दीपक और दिनेश से कहासुनी हो गई। कहासुनी का बदला लेने के लिए दोनों ने उसके पिता की हत्या करने का षड्यंत्र रचा। आरोप है कि दोनों ने सोते हुए उनकी गला दबाकर हत्या कर दी। उधर, प्रभारी निरीक्षक दीपचंद्र का कहना है कि आरोपियों की विरुद्घ धारा 302 में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।