फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबाजारी करने पर राशन डीलरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार के अनुसार विभाग की छापेमारी में स्योहारा ब्लॉक के गांव पाइंदापुर में छापेमारी की थी। जांच में पाया गया कि राशन डीलर घनश्याम सिंह ने कार्ड धारकों के लिए आया 98.33 क्विंटल गेहूं व 65.75 क्विंटल चावल कालाबाजारी कर बेच दिया है। ब्लॉक अफजलगढ़ के गांव हिदायतपुर चौहड़वाला में मुखराम की दुकान पर भी छापेमारी की थी। जांच में पाया गया कि राशन डीलर ने कार्डधारकों को बांटने के लिए आया 300 क्विंटल गेहूं व 119 क्विंटल चावल कालाबाजारी कर बेच दिया। दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। पूर्ति अधिकारी के अनुसार डीएम के निर्देश पर छापामार कार्रवाई की जा रही है। जो राशन डीलर कालाबाजारी करते हुए पाया गया उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें