फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलात्कारी के खिलाफ पाक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसा ने भांजी से किया दुष्कर्म
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)।
एक मौसा ने नाबालिग भांजी को हवस का शिकार बना डाला। श्यामपुर (उत्तराखंड) से भांजी को नजीबाबाद के गांव बिजौरी में लाकर उसने दुष्कर्म किया। पीड़ित किशोरी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
रविवार सुबह बिजौरी क्षेत्र में एक किशोरी लोगों को बदहवास हालत में मिली। ग्रामीणों के पूछने पर उसने आपबीती सुनाई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। किशोरी ने पुलिस को बताया कि स्कूल में ग्रीष्मावकाश के चलते वह श्यामपुर (उत्तराखंड) थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने मौसा-मौसी के घर आई हुई थी। रविवार को मौसा कमल उसे नजीबाबाद के पैतृक गांव शाहपुर खैरुल्लापुर ले गया। यहां से आम खिलाने के लिए कहकर गांव बिजौरी में एक बाग में ले गया। वहां मौसा ने उसे हवस का शिकार बनाया। पुलिस किशोरी और उसके मौसा को थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात की सूचना पर किशोरी की मौसी श्यामपुर से नजीबाबाद पहुंच गई। सूचना के बावजूद जिला टिहरी के एक गांव की रहने वाली किशोरी के माता-पिता नजीबाबाद नहीं पहुंच सके थे। पुलिस ने किशोरी की ओर से उसके मौसा के खिलाफ धारा 376, 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। दुष्कर्मी को गिरफ्तार कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें