युवकों ने महिला की सोने की चेन लूटी
धामपुर। बाइक सवार दो बदमाशों ने सोमवार देर शाम बाजार से खरीददारी कर जा रही कालियावाला मंदिर निवासी पूजा रानी को रोककर उसके गले से सोने की चेन लूट ली। घटना की सूचना पुलिस में दी गई। कोतवाल ने इस प्रकार की घटना के संज्ञान में होने से इंकार किया है। बताया गया कि कालियावाला मंदिर निवासी पूजा रानी सोमवार देर शाम बाजार से खरीददारी कर घर जा रही थी। इस दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि इस दौरान पीछे बैठे युवक ने उसके गले में झपट्टा मार कर सोने की चेन लूट ली और नगीना की ओर फरार हो गए।