नजीबाबाद। आदर्शनगर में घनी आबादी के बीच बंद मकान के ताले तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। आदर्शनगर गली नंबर पांच बी में गढ़वाला निवासी लोकेंद्र सिंह का मकान है। दो मंजिल मकान के सभी दरवाजों सहित मेन गेट पर ताला लगाकर बुधवार को लोकेंद्र बच्चों को लेकर पैतृक गांव गढ़वाला गया था। चोरों ने बंद मकान और कमरों के ताले तोड़कर पूरे मकान को खंगाल डाला। बृहस्पतिवार को पड़ोसी की सूचना पर पहुंचे लोकेंद्र सिंह ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। मकान स्वामी लोकेंद्र के अनुसार चोरों ने 24 इंच एलसीडी सहित हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया है।