बैंककर्मियों पर अभद्रता का आरोप
अफजलगढ़। उपभोक्ताओं ने पीएनबी अफजलगढ़ के कुछ कर्मचारियों पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए डीएम से जांचकर कार्रवाई की मांग की है। उपभोक्ता रामचंद्र, लज्जाराम, विपिन कुमार, दीपक कुमार, मोहम्मद हफीज का आरोप है कि कर्मचारी बैंक काउंटर पर पहुंचने पर उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान करते हैं। विरोध करने पर अभद्रता की जाती है। साथ ही बैंक से खाता हटाने की भी धमकी दी जा रही है। वहीं, महिलाओं के साथ भी अभद्रता की जाती है। इस संबंध में बैंक प्रबंधक सतपाल सिंह ने कहा बैंक कर्मचारियों के व्यवहार में सुधार किया जा रहा है।