फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने वालों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने वालों का चालान
विज्ञापन

नगीना। डायल 100 सेवा के पुलिस कर्मियों से अभद्रता करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने के तीन आरोपियों का पुलिस ने चालान कर दिया।
नगीना थाने से डायल 100 सेवा पर तैनात पुलिस कर्मी सुनील राठी की ओर से थाना प्रभारी नगीना को दी तहरीर में कहा कि बुधवार रात करीब सवा नौ बजे बजे मोहल्ला जोशियान निवासी महिला सविता ने सूचना दी कि कुछ लोग मोहल्ले में झगड़ा कर रहे हैं। सूचना पर जब वह मौके पर पहुंचे तो वहां अविनाश पुत्र भूषण गाली गलौज कर रहा था। जब उसको हिरासत में लेकर थाने ला रहे थे तो थाने के गेट पर मोहल्ला जोशियान निवासी रामनिवास जोशी व उसके पुत्र समीर ने यह कहते हुए रोक लिया और अविनाश को छुड़ाने की कोशिश करते हुए गाली गलौज की। साथ ही पुलिस कर्मियों को जान से मारने की धमकी देते हुए सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। तहरीर में यह भी कहा है कि यदि वह इन दोनों को भी गिरफ्तार न करते तो कोई भी अनहोनी हो सकती थी। पुलिस ने सुमित राठी की तहरीर पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें