नांगलसोती(बिजनौर)। महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचनापर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में ले लिया। मृतका के परिजनों के दामाद के प्रति सहानुभूति दिखाने पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
नांगलसोती निवासी ज्योति (35) की सोमवार रात अचानक तबियत बिगड़ने पर पति दीपक और अन्य परिजन उपचार के लिए बिजनौर ले गए। जहां ज्योति की मौत हो गई। किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी गई कि महिला की हत्या का संदेह है। परिजन शव घर लेकर पहुंचे। इसी दौरान पुलिस गांव पहुंच गई। पुलिस ने हत्या के शक के चलते दीपक को हिरासत में ले लिया। मृतका के मायके से आए परिजनों ने दामाद के प्रति सहानुभूति जताई। पिता वीरेंद्र सिंह ने प्रकरण में कोई कार्रवाई न चाहने की पुलिस से गुहार लगाई। इस पर पुलिस ने दीपक को छोड़ दिया। परिजनों ने मंगलवार को महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।