धमकी देने पर मुकदमा दर्ज
रेहड़। गांव मोहद्दीनपुर में मृतक के भाई से हत्या का मुकदमा वापस लेने के दबाव बनाने पर हत्यारोपी के खिलाफ पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मोहद्दीनपुर निवासी मेहरबान पुत्र राम सिंह ने बताया कि गांव के कुलदीप व उसके साथी भूदेव शर्मा ने खेत पर सो रहे उसके भाई सुनील की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के आरोप में पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया था। सात माह पूर्व कुलदीप जमानत पर बाहर आ गया। कुलदीप मृतक के भाई व उसके परिवार पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है। आरोप है कि शनिवार सुबह खेत पर जाते हुए आरोपी ने मेहरबान पर जानलेवा हमला किया। पीड़ित ने भागकर जान बचाई। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश व जानलेवा हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, थानाध्यक्ष सनोज कुमार सिंह का कहना है की जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।