स्कूल की रसोई से हजारों की चोरी
अफजलगढ़। चोरों ने गांव कटारमल स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की रसोई का ताला तोड़कर गैस सिलिंडर सहित हजारों का सामान चोरी कर लिया। मुख्य अध्यापक संजय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि चोर स्कूल की रसोई का ताला तोड़कर मंगलवार की रात भट्टी, स्टील का गोल्टा, प्लेट, गिलास, एक कट्टा चावल आदि सहित लगभग 20 हजार का सामान चोरी कर ले गए। आरोप है कि चोर पांच माह पहले भी विद्यालय की रसोई का ताला तोड़कर हजारों का सामान चोरी कर ले गये थे। उधर, प्रभारी निरीक्षक तेजेंद्र सिंह ने मामले में जांच कर घटना का खुलासा करने की बात कही है।