फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरौल पेट्रोल पंप पर हुई डकैती का खुलासा, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। तीन दिन पहले नेशनल हाईवे स्थित गजरौला में पेट्रोल पंप पर हुई डकैती का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने हजार रुपये की नकदी और तमंचा बरामद कर एक बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गुरुवार को पुलिस ऑफिस में लूटकांड का खुलासा करते हुए एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पंद्रह जुलाई की रात दिल्ली रोड स्थित सर्वेश कुमार के पेट्रोल पंप पर कार सवार बदमाशों ने सेल्समैन से नगदी लूटकर फरार हो गए थे। पेट्रोल पंप स्वामी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। बुुधवार की रात मुखबिर की सूचना पर कावेंद्र को भानपुर फाटक से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके पास से 1020 रुपये और अवैध तमंचा बरामद हुआ है। एसपी के मुताबिक आरोपी कावेंद्र ने 17 जुलाई को अपने साथियो के साथ मिलकर मोहल्ला अतरपुरा निवासी रविंद्र शर्मा पर तंमचे से जानलेवा हमले की घटना को भी कबूल किया है। कावेंद्र के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। उसके साथियों के धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें