फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू नेताओं से मारपीट करने वाले पुलिस कर्मी लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
किरतपुर। दो भाकियू नेताओं को रविवार की रात में थाने ले जाकर मारपीट करने वाले दो पुलिसकर्मियों को एसपी सिटी ने लाइन हाजिर कर दिया है। उधर, भाकियू ने इस कार्रवाई नाकाफी बताते हुए 22 जून के बाद थाने में अनिश्चितकालीन आंदोलन करने का ऐलान किया है। 17 जून की रात एक सूचना पर पुलिस रेलवे स्टेशन चौराहे से भाकियू के ब्लॉक उपाध्यक्ष सत्यवीर चौहान और पदमवीर चौहान को जीप में डालकर थाने ले गई थी। आरोप है कि वहां कई पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की। पुलिस की पिटाई से सत्यवीर का सिर फट गया था। पदमवीर को गुम चोटें लगी थी। सूचना पर थाने पहुंचे भाकियू कार्यकर्ताओं ने घायल नेताओं को सीएचसी ले जाकर डाक्टरी मुआयना कराया था। अगले दिन थाने में तहरीर देकर आरोपी पुलिस कर्मियों भोपाल सिंह, अनिल कुमार, होमगार्ड धीर सिंह को निलंबित कर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजे जाने की मांग की थी। इसी मामले में ब्लाक अध्यक्ष देवदत्त शर्मा ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को 19 जून को ज्ञापन देकर 22 जून से थाने के बाहर अनिश्चित कालीन आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी थी। भाकियू नेताओं के विरोध को देखते हुए एसपी सिटी दिनेश सिंह ने मुंशी भोपाल सिंह, सिपाही पुष्पेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। मारपीट के आरोपी सिपाही अनिल कुमार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उधर, बुधवार को किरतपुर पहुंचे भाकियू जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने घायल साथी सत्यवीर के घर पर प्रेसवार्ता कर पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई कार्रवाई को नाकाफी बताया। साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबित कर उन्हें जेल भेजने की मांग की। 21 जून को जिला मुख्यालय पर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। ब्लॉक अध्यक्ष देवदत्त शर्मा, मंडल महासचिव दिनेश कुमार, जिला सचिव नरदेव सिंह, सत्यवीर चौहान, पदमवीर चौहान, मशरूर शेख, सुरेंद्र राणा, डॉ. सुनील, दिनेश, संजीव चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें