अफजलगढ़। पुलिस ने गांव मानियावाला में छापा मारकर अवैध रूप से भैंस का कटान करते गफ्फार को गिरफ्तार किया है जबकि सात फरार हो गए। मौके से एक क्विंटल से अधिक मांस और कटान में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद हुए है। कोतवाल ने बताया कि बरामद मांस का सेंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है जबकि बाकी को गड्ढा खोद कर दबा दिया गया है। आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसआई गंगाराम गंगवार ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी गफ्फार ने मौके से फरार लोगों के नाम पुलिस को नोट करा दिए है। आरोपियो में गुलजार एवं मो. सलीम पुत्र ताहिर, अशरफ पुत्र शेर मोहम्मद, इस्तखार पुत्र इसरार, मुकीम पुत्र मुबारिक, मुजीबुर्रहमान पुत्र कलवा तथा रईस पुत्र रशीद शामिल है। पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी है।