चांदपुर। एक महिला ने चिकित्सक सहित चार पर पुत्रवधू एवं पुत्र के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके लड़के ने अपनी पत्नी को प्रसव पीड़ा पर नगर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। नर्सिंग होम कर्मचारियों ने उससे रुपये जमा करने को कहा। इस पर उसके लड़के ने कहा कि घर के लोग रुपये लेकर आ रहे हैं, अभी जमा कर देगें। महिला ने आरोप लगाया कि इस पर चिकित्सक और स्टाफ ने मरीज को धक्का देकर बाहर निकाल दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने मरीज और लड़के के साथ मारपीट की।