फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से जेवर का बैग साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपये और जेवर से भरा बैग उड़ाया
विज्ञापन

कोतवालीदेहात। नजीबाबाद निवासी अश्वनी वर्मा की गांव अकबराबाद में सराफा की दुकान है। अश्वनी वर्मा कभी कभी नगदी और जेवर घर ले जाते हैं और सुबह को दुकान पर लाते हैं। रविवार सुबह भी वे बाइक से दुकान पर रुपये, सोने चांदी के जेवर से भरा बैग लेकर पहुंचे थे। बैग में 60 हजार की नगदी और करीब साढ़े तीन लाख रुपये के जेवर थे। अश्वनी वर्मा ने दुकान खोलकर पहले झाडू लगाई और फिर भगवान की मूर्ति के आगे पूजा करने लगे। बैग काउंटर के अंदर की ओर ही रखा हुआ था। अश्वनी पूजा संपन्न करके हटे तो पता चला कि बैग गायब था। उन्होंने तुरंत ही शोर मचा दिया। आसपास के दुकानदार और लोग मौके पर जमा हो गए। उन्होंने बैग की तलाश में उधर उधर खोज भी की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। अश्वनी वर्मा की दुकान व आसपास में सीसीटीवी कैमरे न लगे होने के कारण बैग चोरी होने के मामले में पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें