फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने छापामार कर गोकशी करते चार आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने छापामार कर गोकशी करते चार आरोपी
विज्ञापन

मंडावर(बिजनौर)। गांव इनामपुरा में पुलिस ने छापामार कर एक घर में गोकशी करते हुए चार व्यक्तियों को पकड़ा है। जबकि उनके चार साथी वहां से फरार हो गए है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में गोमांस, एक जिंदा गाय बरामद की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया है। पशु चिकित्सक ने मीट का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव इनामपुरा में शुक्रवार की सुबह दरोगा धर्मेंद्र पंवार ने पुलिस टीम के साथ जहांगीर के घर पर छापामार। पुलिस टीम को मौके पर गोकशी करते हुए इनामपुरा निवासी नौशाद, अल्लारखा, फरमान उर्फ मुन्नू, कोतवाली शहर के गांव नरोलापुर निवासी इकरामुद्दीन को गिरफ्तार किया है, जबकि इनामपुरा निवासी उस्मान, सुल्तान, जहांगीर, मकसूद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से करीब तीन क्विंटल मीट, एक जिंदा गाय बरामद की है। पुलिस को कटान में प्रयुक्त होने वाली छुरी, कुल्हाड़ी, बाट, तराजू आदि सामान भी मिला है। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह ने बताया कि सूचना पर गांव इनामपूरा में छापामारी की गई है। वहां से चार लोगों को गोकशी करते हुए गिरफ्तार किया है। उनके अनुसार फरार चार आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश भी दी जा रही है। क्षेत्रीय पशु चिकित्साधिकारी को मौके पर पहुंचकर मीट का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर चारों आरोपियों को चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें