जमीन बेचने में धोखाधड़ी
अफजलगढ़।
गांव मीरापुर साउथ निवासी गुरुदेव सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में गांव के ही एक व्यक्ति से घर सहित छह बीघा जमीन 14 लाख रुपये में तय की थी। जमीन के बैनामे से पहले 50 हजार रुपये भी उसने तीन लोगों के बीच बयाना के तौर पर दिए थे । अब वह जमीन बेचने से मुकर गया है। आरोप है कि रकम भी वापिस नहीं दे रहा है। पीड़ित ने पुलिस से जांच कर आरोपी से रकम दिलाने की मांग की है। उधर कार्यवाहक प्रभारी तिरसपाल शर्मा ने मामले में जांच कर कार्रवाई किए जाने की बात कही है।