फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो क्लीप डालने पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
व्हाट्स ऐप पर डाली अश्लील क्लिप, रिपोर्ट
विज्ञापन

नहटौर (बिजनौर)। मोहल्ला पंचायती मंदिर निवासी एक व्यक्ति ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह श्री दिगबंर जैन व्हाट्स ऐप ग्रुप का सदस्य है। तीन दिन पूर्व ग्रुप पर एक सदस्य ने तीन अश्लील वीडियो क्लिप डाल दीं। ग्रुप में कई महिलाएं भी सदस्य हैं। इससे समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ग्रुप एडमिन का नाम भी तहरीर में लिखा गया है, लेकिन उसे आरोपी नहीं बनाया गया है। उधर, आरोपी पक्ष ने पुलिस को अपना मोबाइल खो जाने की तहरीर दे रखी है। उसका कहना हैं कि मोबाइल खो जाने के बाद किसी ने यह हरकत की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें