फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल की दुकान में चोरी, करीब दो लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल की दुकान में चोरी
विज्ञापन

चांदपुर (बिजनौर)। रेलवे रोड स्थित मोबाइल की दुकान से चोरों ने दुुकान का शटर तोड़कर नकदी और मोबाइल चोरी कर लिए।
मो. काजीजादगान निवासी नसीम अहमद की रेलवे रोड स्थित हिंदू इंटर कॉलेज की दुकान में न्यू लाइट मोबाइल सेंटर के नाम से दुकान है। नसीम ने बताया कि शुक्रवार की शाम को करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर घर गया था। शुक्रवार रात करीब एक बजे उसे दुकान के ताले टूटे व शटर उठे हुए होने की सूचना मिली। मौके पर पुलिस मौजूद थी। दुकान में से करीब डेढ़ लाख के कीमती स्मार्ट फोन व दुकान में रखी करीब 15 हजार रुपये की नकदी गायब थी। दुकान पर एक सब्बल, एक पेंचकस मिला जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरों ने सब्बल से शटर उठाया होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें