बदमाशों ने की लूटपाट
मंडावर। रविदास जयंती का जुलूस देखकर लौट रहे तीन युवकों को आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने मारपीटकर लूट लिया। मंडावर थाना क्षेत्र के गांव बहादरपुर जट निवासी लवी, अरुण और सुमित बाइक से किरतपुर रविदास लीला देखकर लौट रहे थे। किरतपुर मंडावर मार्ग पर मालन नदी के पास खेत से निकलकर आए लगभग आधा दर्जन बदमाशों ने लाठी डंडो से मारपीट कर दी। लवी से 1200, अरुण से 500 और सुमित से 600 रुपये, मोबाइल और अन्य समान लूट लिया। पिटाई में लवी के सिर पर चोट आई।