फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में वकील पर हमले का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की मौजूदगी में वकील पर हमले का आरोप
विज्ञापन

नींदडू़। एक वकील ने आरोप लगाया कि घर में घुसकर मारपीट के मामले की तफतीस के लिए आई पुलिस के सामने विरोधियों हाथापाई की। पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला कुरैशियान के जमील अहमद ने 14 अगस्त को रात के नौ बजे इसी मोहल्ले के सलीम अहमद व नफीस अहमद पुत्रगण अब्दुल वहीद तथा वसीम व फईम पुत्रगण अनीस पर चाकू व लाठी-डंडों के साथ घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार की सांय विवेचना अधिकारी किरन देवी सिपाही दुष्यंत कुमार व सचिन कुमार के साथ मौका मुआयना करने आए थे। नबील अहमद एडवोकेट ने बताया कि तफतीस के समय वह पुलिस के साथ था। उसे पुलिस के साथ देखकर आरोपी पक्ष के व्यक्ति ने आपत्ति व्यक्त करते हुए उसके साथ अभद्र व्यवहार व हाथापाई की। पुलिस इस बाबत दो व्यक्तियों को पूछताछ के लिए अपने साथ थाने ले गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें