मंडावली। नजीबाबाद-हरिद्वार नेशनल हाईवे स्थित राहतपुर खुर्द में करीब दो वर्ष पूर्व जामिया उलूम कुरान हुसैनिया मदरसे का निर्माण हुआ था। मदरसे में दीनी शिक्षा ग्रहण करने के लिए कुछ बच्चे अध्ययनरत हैं। ईद उल अजहा की पूर्व संध्या पर मदरसे में कुर्बानी के लिए पशुुओं को लाया गया। मंझाड़ी सहित क्षेत्रीय ग्रामीणों नरपाल सिंह, बलराम सिंह, सत्यपाल सिंह, रणवीर सिंह ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि मदरसे में कुर्बानी की नई परंपरा शुरू की जा रही है। उन्होंने नई परंपरा को रोकने की पुलिस से मांग की। मंगलवार की देर रात मंडावली थानाध्यक्ष राजीव त्यागी, एसआई सुशील तोमर, एसआई रणवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। थानाध्यक्ष ने मदरसे संचालक मुफ्ती सज्जाद व ग्राम प्रधान माजिद को कुर्बानी की नई परंपरा की शुरूआत न करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने मदरसे में कुर्बानी के लिए लाए गए 23 पशुओं को ग्राम प्रधान के सुपुर्द करते हुए राहतपुर में पुराने स्थल पर कुर्बानी देने के निर्देश दिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष ने मदरसे पर पुलिस तैनात की है।