फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पद के प्रत्याशियों के समर्थकों में पथराव, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्याशियों के समर्थकों में पथराव, छह घायल
विज्ञापन

हरेवली। गांव बाजिदपुर में 17 अगस्त को प्रधान पद पर होने वाले उप चुनाव के प्रत्याशियों के समर्थकों में मारपीट के पथराव हो गया। जिसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक 31 मार्च 2018 को गांव बाजिदपुर की ग्राम प्रधान कुंती देवी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। प्रधान की मौत के बाद अब सरकार की ओर से प्रधान पद को लेकर गांव में 17 अगस्त को उप चुनाव कराया जाना है। जिसकी गांव के लोगों ने तैयारी शुरू कर दी है। बताया गया कि गांव का परम सिंह और जसविंदर सिंह प्रधान पद के प्रत्याशी हैं। दोनों प्रत्याशी वोटरों को लुभाने के लिए हर प्रकार की जोर आजमाइश कर रहे हैं। रविवार रात दोनों के समर्थक शराब के नशे में आपस में भिड़ गए। इनमें पहले मारपीट हुई और फिर जमकर पथराव हुआ। जिसमें अशोक कुमार, गणेश सिंह, लखीराम, ऋषि पाल, खूब सिंह, सतीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें