फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पांच लुटेरो पर लगाई गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। पुलिस ने पांच लुटेरों पर गैंगस्टर लगाई है। शहर कोतवाल बिजेंद्र पाल राणा के मुताबिक गांव स्वाहेडी निवासी लवी, पुनीत, तुषार, हल्दौर थाने के गांव बधावा निवासी आयुष व मुजफ्फरनगर जिले के जानसठ थाना क्षेत्र के गांव राजपुरकला निवासी बिट़टू पर गैंगस्टर लगाई गई है। शहर कोतवाली में पांचों बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सभी बदमाश जेल में बंद है। बदमाशों का यह गैंग लूट की घटनाओं को अंजाम देने में माहिर है। इस गैंग ने पुलिस की नींद उड़ा रखी थी। गैंग ने 24 मई को बिजनौर की हेमराज कॉलोनी निवासी भारत सिंह से गांव उमरपुर जमालपुर फरीदपुर नीरा के पास 50 हजार रुपयों से भरा बैग लूट लिया था।12 जून को गैंग ने किरतपुर की वाल्मीकि बस्ती निवासी विजय कुमार व उसके दो साथियों से बाइक व तीन मोबाइल लूट लिए थे। किरतपुर क्षेत्र में भी गैंग ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। 15 जून को शहर कोतवाली पुलिस ने गैंग को मुठभेड़ के दौरान लूट के सामान, तमंचों व चाकू के साथ दबोचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें