रजबपुर। नेशनल हाईवे पर उडीप्पी वाला रेस्टोरेंट के पास टायर फटने से एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार सवार सागर यादव, अंशुल बाजाज, जीवेश कुमार झा, अमित वर्मा, दिनेश गुप्ता, और ललित कुमार घायल हो गए। बताया गया कि दिलशाद गार्डन निवासी कार सवार छह दोस्त नैनीताल से लौट रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का प्राथमिक उपचार कराते हुए रवाना कर दिया।