धामपुर। नगर के फैजान आलम, साजिद, हामिद, अफजाल, इकरार, नासिर, इरशाद, विपिन, धर्मेंद्र का कहना है कि नगीना के एक व्यक्ति ने धामपुर में फंड कार्यालय खोल रखा है। इस कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी लोगों से बचत के नाम पर रकम जमा कराते थे। आरोप है कि छह माह से कार्यालय बंद है। शनिवार को फंड कार्यालय के कुछ कर्मचारी चोरी छिपे से कार्यालय में रखे सामान को लेकर जाने का प्रयास कर रहे थे। खातेदारों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ कर थाने ले गई। खातेदारों का आरोप है कि आरोपी ने उनके लाखों रुपये की रकम ठग लिए है। कोतवाल शक्ति सिंह का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। खातेदारों की ओर से तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई होगी।