विजिलेंस टीम ने बिजली चोरी पकड़ी
अफजलगढ़।
गांव शिवपुरी में विजिलेंस टीम ने छापेमारी कर एक दर्जन घरों में बकाया के आरोप में कनेक्शन विच्छेद के बाद बिजली चोरी पकड़ी। निगम की टीम ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंगलवार की शाम को निगम की टीम ने गांव शिवपुरी में विजिलेंस टीम ने छापेमारी करते हुए गांव के बिहारी सिंह, चौखे सिंह, सुनीता देवी, मुनेश सिंह, राजेश सिंह, मदन सिंह, दिनेश सिंह, अरुण कुमार, दिगेंद्र सिंह, रामनाथ सिंह, मिश्री सिंह, तेजपाल सिंह आदि सहित एक दर्जन परिवारों में बिजली चोरी पकड़ी। आरोपित बकाया के आरोप में कनेक्शन कटाने के बावजूद बिजली चोरी कर रहे थे। विजिलेंस टीम निरीक्षक अजय कुमार सिंह, जेई रणजीत सिंह मौर्य रहे।