फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सागौन की लकड़ियों से भरी एक बैल.बुग्गी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सागौन की लकड़ी से भरी बुग्गी पकड़ी
विज्ञापन

बढ़ापुर। बढ़ापुर रेंज के वनक्षेत्राधिकारी इरफान अली के अनुसार उनको देर रात वन चोरों के बैल-बुग्गी लेकर जंगल में जाने और अवैध रूप से लकड़ियां काटकर लाने की सूचना मिली। टीम पूरी रात लकड़ी चोरों की तलाश में जंगल में छानबीन करती रही। सुबह के समय वन टीम को रेंज के कंपाट संख्या दो ढ़करिया बीट के जंगल में एक बैल-बुग्गी आती दिखाई पड़ी। वन टीम को देखकर चोर बुग्गी छोड़कर फरार हो गए। टीम ने मौके से फरार हुए बढ़ापुर निवासी राशिद और उसके चार अन्य साथियों की पहचान कर ली है। इनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग ने मूल्यवान सागौन की लकड़ी से भरी बैल-बुग्गी को विजयपुर स्थित रेंज कार्यालय लाकर सीज कर दिया। बैलों को बढ़ापुर के कांजी हाउस की सुपुर्दगी में दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें