चांदपुर। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सोमवार को बिना अनुमति चल रहे दस ईंट भट्ठों को बंद करा दिया है।
सहायक पर्यावरण अभियंता अजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड लखनऊ ने बिना अनुमति चल रहे भट्ठों को चिह्नित करने के आदेश दिए थे। मुख्य पर्यावरण अधिकारी ने जिले के दस भट्टों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसके बाद विभाग की टीम ने सोमवार चांदपुर क्षेत्र में बिना अनुमति के चल रहे सात भट्ठों को बंद कराया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में बिना प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुमति के किसी भी भट्टे को चलाने नहीं दिया जाएगा।टीम में सहायक पर्यावरण अभियंता के साथ अंजनी कुमार शुक्ला प्रयोगशाला सहायक, पुलिस बल मौजूद रहा। ब्यूरो