बिजनौर। कस्बा झालू की पीएनबी शाखा से कृषि कार्ड के रुपये जमा करने आए एक किसान के थैले से दो लाख 32 हजार रुपये उड़ा दिए गए। किसान ने बैंक में खूब हंगामा किया।
गांव गोपालपुर निवासी किसान नरपाल सोमवार को पीएनबी शाखा झालू में कृषि कार्ड के दो लाख 32 हजार रुपये जमा करने आया था। रुपये उसने थैले में रखे थे। उसके थैले से दो लाख 32 हजार रुपये उड़ा लिए गए। किसान को जब थैले में रुपये नहीं मिले तो उसने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने बैंक की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। पुलिस इस मामले में कई बुर्कानशीं महिलाओं से पूछताछ करने में लगी है। बैंक में पूर्व में भी कई लोगों के रुपये साफ हो चुके हैं। बैंक के अफसर पुलिस से मिलकर ये मामले दबाते चले आए हैं।