फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के तीन बाकीदारों पर पुलिस में रिपोर्ट कायम

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरकोट (ब्यूरो)। विद्युत बकाया जमा न करने पर निगम के जेई राहुल मौर्य ने कई उपभोक्ताओं के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट कायम कराई है। चेकिंग के दौरान बकाया में कई लोगों के बिजली के कनेक्शनों को काट कर उनके मीटरों को जब्त कर लिया। तीन बडे़ बकाएदारों मो. यूसुफ, वसीम अहमद निवासी नई सराय और एनेउद्दीन निवासी मोहल्ला कायस्थान पर बकाया जमा न करने पर पुलिस में रिपोर्ट कायम कराई है। बताया कि इन बाकीदारों पर संयुक्त तौर पर लगभग 66 हजार से ज्यादा का बकाया है। निगम की कार्रवाई से बकायादारों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने इस दौरान करबी ढाई लाख रुपये की बकाया वसूली की । चेकिंग अभियान में इस मौके पर जेई राहुल मोर्य , हितेष कुमार , सुरेश कुमार, तारा चन्द , प्रमोद कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें