व्यापारी ने समेत नौ का मुचलका पाबंद
बिजनौर। मोहल्ला चाहशीरी में पुलिस की गाड़ी पर हमला की घटना में लोगों को भड़काने में एक व्यापारी नेता समेत नौ लोगों के पुलिस ने मुचलका पाबंद किए हैं।
मोहल्ला चाहशीरी में दो संप्रदायों के युवकों के विवाद में पुलिस की गाड़ी पर हमला कर दिया गया। इस मामले में व्यापारी नेता दिलशाद खान कई लोगों को लकर बुधवार को एसपी प्रभाकर चौधरी से मिलने गए। कहा कि कहा पुलिस की गाड़ी पर एक संप्रदाय के लोगों ने पथराव नहीं किया। वह बेकसूर है। एसपी ने व्यापारी नेता दिलशाद खान की खबर ली। एसपी के निर्देश पर शहर कोतवाली पुलिस ने दिलशाद शान, शहजाद , हसीन, सुलेमान, समीर, शेरू, मुजाहिद, शारिक प्रथम व शारिक द्वितीय का पांच-पांच लाख का मुचलका पाबंद किया है। मुचलका पाबंद होने से व्यापारी नेता समेत सभी लोगों में खलबली मची पड़ी है।