महाराष्ट्र से तीन लाख रुपये लेकर फरार
अफजलगढ़। महाराष्ट्र के घोड़ेगांव निवासी मारुति बालशिराम ने पुलिस को दी तहरीर में कासमपुरगढ़ी निवासी एक व्यक्ति पर उधार में दी रकम वापस न देने का आरोप लगाया। पीड़ित का कहना है कि वह महाराष्ट्र में अपना कारोबार करता है। अफजलगढ़ थाने के गांव सीरवासुचंद निवासी दिलशाद अहमद भी चार वर्ष से उसके साथ काम कर रहा था। दिलशाद पर कारोबार के डेढ़ लाख रुपये बकाया थे। इसके बाद वह अपनी भांजी के विवाह में डेढ़ लाख रुपये उससे उधार लेकर घर आ गया। अब रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने जांच कर पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, एसएसआई तिरसपाल शर्मा का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की बात कही है।