फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को गायब करने के आरोप में पंचायत ने दो युवकों को बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। किशोरी को गायब करने के आरोप में ग्रामीणों ने एक युवक व उसके एक साथी को बंधक बना रखा है। किशोरी की बरामदगी को लेकर गांव में पंचायत चल रही है। किशोरी बरामद होने पर ही आरोपी युवकों को छोड़ने का फरमान पंचायत में जारी किया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी दो दिन पूर्व अचानक घर से गायब हो गई। मुरादाबाद क्षेत्र के एक गांव के युवक पर किशोरी को बहला फुुसलाकर गायब करने का आरोप लगाया गया। आरोपी युवक को किशोरी के परिजनों ने पूछताछ के लिए फोन से गांव बुला लिया। आरोपी युवक के गांव आने पर उसे बंधक बना लिया। किशोरी को गायब करने में शामिल एक युवक को भी ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। दोनों आरोपियों को बंधक बनाकर गांव में पंचायत का दौर शुरू हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों युवकों ने किशोरी को ले जाने की बात स्वीकार कर ली हैं, लेकिन किशोरी को रखने का पता नहीं बताया है। पंचायत ने किशोरी की बरामदगी तक दोनों आरोपियों को गांव में बंधक रखने का फरमान जारी किया है। अब अभी दोनों युवकों को बंधक बना रखा था। ग्रामीणों की पंचायत चल रही थी। कोतवाल चंद्रकिरण ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें