फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन वितरण में अनियमितता की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद । राशन वितरण में अनियमितताओं की पुष्टि होने पर एसडीएम ने मुजाहिदा पट्टी भागूवाला की मोहम्मद वसीम की राशन की दुकान क ो निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

मुजाहिदा पट्टी भागूवाला स्थित सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता मो. वसीम की दुकान पर राशन वितरण में अनियमितताओं की क्षेत्रवासियों ने शिकायत की थी। एसडीएम के निर्देश पर एडीओ पंचायत रेशपाल सिंह, पूर्ति निरीक्षक अमित कुमार की टीम ने प्रकरण की जांच की। जांच में 42 लाभार्थी क्षेत्र में नहीं होने की पुष्टि होने के साथ 18 माह के भीतर 115 क्विंटल गेहूं, 76 क्विंटल चावल का दुरुपयोग होने सहित राशन वितरण संबंधी अनेक अनियमितताओं की पुष्टि हुई थी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसडीएम ने तत्काल प्रभाव से मो. वसीम की राशन की दुकान निलंबित कर दी। राशन उपभोक्ताओं को मुजाहिदा पट्टी की राशन की लिंक शॉप अब्दुर्रहमान की दुकान से राशन लेने के लिए संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें