फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलियों की आवाज से सनसनी फैली

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पक्षों में फायरिंग
विज्ञापन

नहटौर। दो गांवों के युवकों के बीच चल रही रंजिश के चलते एक गांव के युवकों ने दूसरे गांव के युवकों के दो रिश्तेदारों पर हमला कर दिया। आरोप है कि फायरिंग भी की गई। गोलियों की आवाज से सनसनी फैल गई। गांव कमालपुर और धींगरपुर के युवकों में किसी बात को लेकर एक वर्ष पूर्व विवाद हो गया था। तब से ही दोनों गांवों के कुछ युवकों में तनातनी चली आ रही है। बताया जाता है कि गांव छजुपुरा निवासी संजीव पुत्र रोहिताश अपने भाई के साथ सोमवार की दोपहर को नहटौर से बाइक द्वारा अपने घर जा रहा था। रास्ते में गांव कमालपुर के पास पुरानी रंजिश को लेकर गांव कमालपुर के कुछ युवकों ने लाठी डंडो और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें संजीव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि इस दौरान बंदूक से कई राउंड फायरिंग की गई। संजीव गांव धींगरपुर के युवकों का रिश्तेदार है। दोनों गांव के युवक एक दूसरे पर हमला करने की फिराक में थे। घायल ने पांच युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल जीत सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें