फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मंदिर से चोरी करने वाला दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। कलक्ट्रेट के पीछे स्थित साकेत कॉलोनी में दो चोरों ने दिन दहाड़े दानपात्र तोड़कर हजारों रुपये उड़ा दिए। साकेत कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में रविवार दोपहर दो बजे मोहल्लेवालों को मंदिर का दानपात्र टूटा मिला। उसमे रखे रुपये गायब थे। मोहल्लेवालों ने मंदिर की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो देखा कि एक युवक दानपात्र को तोड़ रहा है। उसने दानपात्र तोड़कर उसमे रखे रुपये अपनी शर्ट में भरे। कुछ देर में उसका एक साथी और आता है। वह भी रुपये निकालता है। मोहल्लेवालों ने फुटेज पुलिस को सौंपी। पुलिस ने फुटेज के आधार पर एक चोर ट्यूबवैल कॉलोनी निवासी नौशाद को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी से कुछ रुपये भी बरामद किए हैं। शहर कोतवाल रामसेवक के अनुसार नौशाद के दूसरे साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें