फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी
विज्ञापन

अफजलगढ़। सऊदी अरब भेजकर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एसपी के आदेश पर एक एजेंट के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। धामपुर थाने के गांव वाजिदपुर निवासी तसलीम अहमद ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि गांव मानियावाला निवासी एक एजेंट जाहिद पुत्र कय्यूम ने छह माह पहले उसके भाई नदीम अहमद को एक लाख रुपये लेकर 1200 रियाल की नौकरी पर सउदी अरब भेजा था। वहां उसके भाई को न तो इलैक्ट्रीशियन की नौकरी मिली और न ही 1200 रियाल मिल पाए। जब एजेंट को उसने इस बारे में बताया कि तो कोई मदद नहीं मिली। पीड़ित के भाई ने एसपी शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई थी। पुलिस एसपी के आदेश पर आरोपी एजेंट के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार ने मुकदमा दर्ज किये जाने की पुष्टि करते हुए जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें