अफजलगढ़। मोहल्ला किला निवासी एक युवक ने सीओ को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि शेरकोट के मोहल्ला अफगानान निवासी दो लोगों ने उसे दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर 30 हजार रुपये व पासपोर्ट लेकर वीजा देने का वादा किया था। मगर एक साल बीतने के बाद भी न तो विजा मिला और न ही पैसे लौटा रहे है। जब उसने आरोपी से पैसे व पासपोर्ट वापस मांगे तो उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट की गई। जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने सीओ से आरोपियों के विरुद्घ कार्रवाई करने की मांग की है। सीओ कृपाराम कन्नौजिया ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।