शादी के बाद गांव छोड़ने को मजबूर युगल
बिजनौर। प्रेम विवाह करने पर युवती पक्ष के लोग प्रेमी युगल की जान के दुश्मन बन गए। आरोप है विवाहिता के भाईयों ने गांव में आने पर जान से मारने की धमकी दी है। थाना हल्दौर के गांव गाजीपुर निवासी राजकुमारी ने एसपी कार्यालय में दिए पत्र में बताया कि उसने अपने परिजनों की मर्जी के खिलाफ गांव के ही रविंद्र से 22 दिसंबर को प्रेम विवाह किया था। इस पर उसके पिता ने उसके पति और अन्य ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि 22 सितंबर को पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों के साथ हाथापाई की गई। लड़की ने फायरिंग का भी आरोप लगाया। दंपति ने कार्रवाई की मांग की है।