धामपुर। दुष्कर्म करने के बाद वीडियो वायरल कर देने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को पीड़िता के बिजनौर में मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए। पुलिस ने मजिस्ट्रेट के आदेश पर आरोपियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इंसपेक्टर राजेश कुमार यादव ने बताया कि कई महीने पहले थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन युवकों ने एक किशोरी से दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बना ली। किशोरी और उसके परिजनों को जब वीडियो वायरल होने का पता लगा तो तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट कायम कराई गई। आरोपियों में से एक को नामजद किया गया था। पुलिस ने इस मामलेेेे में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी का चालान कर दिया था। बाकी दो की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए।