कोतवाली देहात। कुछ लोगों ने रंजिशन एक गरीब का छप्परनुमा जला कर घर का सामान बाहर फेंक दिया। पीडित ने गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
गांव गारवपुर निवासी मुस्तकीम अहमद व शराफ त के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा हैं मुस्तकीम व उसके बहनोई नजाकत ने मकान बना लिए थे। कुछ हिस्से में छप्पर पड़ा था। शराफत ने भूमि का कुछ वर्ष पूर्व गांव करौंदा निवासी इमत्याजुद्दीन से बैनामा करा लिया था ।इम्तयाजुददीन का चाचा अब्दुल्ला 1947 में पाकिस्तान चला गया। अब्दुल्ला की जमीन का शराफत ने बैनामा कराया था। जमीन पर पहले से ही मुस्तकीम का कब्जा है। शराफत व मुस्तकीम में जमीन को लेकर मुकदमे बाजी चल रही थी। कोर्ट से मुस्तकीम मुकदमा जीत गया था। मुस्तकीम के मुताबिक मंगलवार को वह परिवार के साथ गांव के जंगल में अपने खेत पर गन्ने की छिलाई करा रहा था। इस दौरान शराफत, इकरामुद्दीन, इमामुद्दीन व अन्य रिश्तेदारों ने मुस्तकीम के घर पर धावा बोलकर छप्परनुमा घर में आग लगा दी। घर में रखे बर्तन, गैस का चूल्हा व अन्य कीमती सामान जल गया। घर में रखा बाकी सामान बाहर फेंक दिया। मुस्तकीम आग लगने की सूचना पर परिजनों के साथ घर की दौड़ा। 100 डायल व थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची व घटना की जांच पड़ताल की। मुस्तकीम ने गांव के ही सरफराज, कयामुद्दीन, नसीमुद्दीन व इरफान आदि के खिलाफ तहरीर दे दी है।