अधिक शराब पीने से अधेड़ की मौत
हल्दौर। एक मोहल्ला निवासी अधेड़ की अधिक शराब पीने से मौत हो गई। बताया गया है कि वह किसी प्रत्याशी के यहां दावत खाने की बात कहकर घर से निकला था। बाद में कुछ लोगों ने उनको एक मोहल्ले में बेहोश पड़ा देखा। अधेड़ ने बहुत शराब पी रखी थी। सूचना पर परिजन उसे उठाकर घर ले गए। मंगलवार सुबह सोकर न उठने पर परिजनों निजी चिकित्सक को घर बुलाया, जिसने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी और उसका अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार गौड़ का कहना है कि मामला संज्ञान में नही है।