फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली कांड के दो आरोपियों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हीमपुरदीपा। गांगू नंगला गोली कांड में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पिता-पुत्र को तमंचा व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव गांगू नंगला में शुक्रवार को हुए गोली कांड में पुलिस ने अकबर की तहरीर पर नजाकत, नफाकत, रफाकत व रियासत रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने पिता नजाकत व उसके पुत्र नफाकत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से एक तमंचा व दो कारतूस खोखा बरामद किए हैं। उधर, गोली कांड में घायल अकबर के पुत्र परवेज की हालत में सुधार न होने पर उसको गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार शर्मा का कहना है कि शेष आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें