जिला अस्पताल से बाइक चोरी
बिजनौर। कोतवाली शहर के गांव इनामपुरा निवासी तनवीर सीएमओ कार्यालय के सामने फलों को ठेला लगाता है। वह शुक्रवार दोपहर अपनी बाइक से जिला अस्पताल में मरीज से मिलने गया था। तनवीर ने पर्ची लेकर अपनी बाइक स्टेंड में खड़ी कर दी। जब वह मरीज से मिलकर बाइक के लेने आया तो वहां से बाइक गायब थी। उसने स्टेंड संचालक से पूछताछ की तो स्टेंड संचालक ने कहा कि मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है। शनिवार को तनवीर अपने परिजनों के साथ जिला अस्पताल पहुंचा और स्टेंड संचालक पर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस पूछताछ के लिए दोनों पक्षों को थाने ले आई।